यूपी 100 की गाड़ी पर पथराव, आरोपी छुड़ाया
मेरठ। गोला कुआं पर तीन युवकों ने यूपी 100 पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर मारपीट के आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जिन्हें लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
यूपी 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि बुधवार देर रात वे मारपीट की सूचना पर लिसाड़ी रोड जा रहे थे। रास्ते मेें गोलाकुआं पर दो पक्षों में झगड़ा होते देख उन्होंने गाड़ी रोक ली। इस दौरान मारपीट कर रहे एक युवक को गाड़ी में बैठा लिया। जिस पर तीन युवकों ने हमला बोलकर आरोपी युवक को गाड़ी से खींचकर भगा दिया। पथराव में गाड़ी का शीशा टूट गया। पकड़े गए दो युवक सोहराब गेट और एक बनी सराय का बताया जा रहा है।