फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में तमंचे लहराने वालों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

एनएएस कॉलेज में सरेआम तमंचा लहराने वालों की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने बताया कि कॉलेज में इसकी जानकारी की है। आरोपियों ने छात्र नीतिश भारद्वाज और छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक पर जानलेवा हमला किया था।
एनएएस कॉलेज में तीन दिन पहले आरोपी सागर विकल, विनीत मोतला, अमित, सुनील समेत आठ युवक छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक और उसके साथी छात्रों को पीटने गए थे। आरोपी बैग में तमंचा भी ले गए थे। मारपीट के बाद सागर और विनीत ने बैग से तमंचा निकाला और सरेआम लहराया। पुलिस ने सागर को पकड़ लिया था, लेकिन शिकायत न होने पर उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का सरेआम तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस गंभीर हुई। शुक्रवार सुबह सिविल लाइन इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला पुलिस फोर्स को लेकर एनएएस कॉलेज पहुंचे। कॉलेज प्रशासन से भी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें