फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार पर तेजाब फेंका, सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में शनिवार सुबह किराएदार पर तेजाब से भरी पॉलीथिन फेंकने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। झुलसे किराएदार ने दुकान मालिक पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रभात नगर, सिविल लाइन निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र परमानंद ने कोतवाली थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनकी भगत सिंह मार्केट में करीब 40 साल से बैग व अटैची की किराए पर दुकान है। करीब दो साल से उनका दुकान मालिक मोहम्मद जावेद से दुकान खाली कराने को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। लेकिन उन्होंने दुकान खाली नहीं की। सुरेंद्र का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो तभी किसी ने तेजाब से भरी पॉलीथिन उन पर फेंक दी। जिससे उनका शरीर कई जगह से झुलस गया।
उधर, इस घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और सुरेंद्र की दुकान पर दोनों समुदायों के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ कोतवाली विजय गुप्ता ने लोगों को शांत करते हुए कहा कि पॉलीथिन में तेजाब था या अन्य कोई केमिकल, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में दुकान को लेकर विवाद है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी जावेद पक्ष के लोगों ने बिना वजह फंसाने का आरोप लगाकर सुरेंद्र पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- कोतवाली में भगत सिंह मार्केट की घटना, दुकान मालिक पर लगाया आरोप
- दुकान खाली कराने को लेकर चल रहा कोर्ट में मुकदमा, तहरीर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें