फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीओ की इनोवा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसईबी के एफडीओ की इनोवा ले गए चोर
विज्ञापन

- फेज-11 में शुक्रवार रात की घटना
-घटना कैमरे में हुई कैद, अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-11 स्थित घर के बाहर से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एफडीओ गुरतेज सिंह की इनोवा कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बारे में पीएसईबी के अधिकारी गुरतेज सिंह ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात अपनी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी की थी। शनिवार सुबह जब वह उठे तो उनकी इनोवा कार गायब थी। उन्होंने कहा कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने से पता चला कि रात एक बजे इनोवा थी। फिर डेढ़ से दो बजे के बीच दो लड़के आए। उन्होंने मुंह को रुमाल ढक रखा था। युवकों ने आते ही इनोवा कार से छेड़छाड़ की। इसके बाद उन्होंने का शीश तोड़ा और गाड़ी लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पीसीआर कर्मचारियों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिक्रयोग है कि जिले में बड़ी कारों के चोरी होने का मामला गरमा गया है। इससे पहले खरड़ में ट्रांसपोर्टर की ब्रीजा कार चोरी हो गई थी। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी चोर अभी तक नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें