फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार कैश तो देना होगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार कैश है तो देना होगा हिसाब
विज्ञापन

0 चुनाव के मद्देनजर उड़न दस्ते को दिया गया प्रशिक्षण, हर जब्ती की होगी रिकार्डिंग
प्रयागराज। यदि आप 50 हजार रुपये से अधिक कैश ले जा रहे हैं तो उसका साक्ष्य भी साथ रखना होगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित उड़न दस्ता के सदस्य कहीं भी पकड़ सकते हैं। कैश का हिसाब नहीं देने की स्थिति में राशि जब्त की जा सकती है। हालांकि सदस्यों को सख्त हिदायत है कि कैश का हिसाब देने वालों को बेवजह परेशान न किया जाए।
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को उड़न दस्ता/स्थायी निगरानी टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आचार संहिता, प्रचार में खर्च आदि की बाबत जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि हर जब्ती से पहले उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये से ऊपर अगर कोई नगदी ले जा रहा है तभी जब्तीकरण की कार्रवाई करनी है। अगर व्यक्ति उपयुक्त साक्ष्य दिखाता है तो उसे छोड़ देना है। महिला की जांच महिला पुलिस कर्मी ही करेंगी। अपराध की स्थिति में पूरी प्रक्रिया अपनाने, अवैध शराब पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया। कार्यक्रम में सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम प्रशासन वीएस दुबे, सीटीओ राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

000
जिला बदर किए गए तीन अपराधी
प्रयागराज। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन अभियुक्तों को जिला बदर का आदेश दिया गया है। जिला बदर होने वाले अपराधी सरायममरेज के चनेथू गांव के शिव कुमार उर्फ साहब लाल एवं अमन कुमार उर्फ मुन्ना पांडेय तथा हंडिया के बिगहिया के सर्वेश सिंह हैं। इन्हें छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है।
000
वीरु, आशीष सपा के नगर सचिव बने
प्रयागराज। चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा तथा आनुसांगिक संगठनों में विस्तार का क्रम जारी रही है। महानगर अध्यक्ष सै.इफ़्तेखार हुर्सन ने सौरभ देव वीरु पासी तथा आशीष पाल को सचिव मनोनित किया है। मनोनयन पर योगेंद्र यादव, ननकऊ यादव, सै.मो.अस्करी आदि ने आदि खुशी जाहिर की। समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष डॉ.अच्छे लाल यादव ने मंजेश यादव और इब्राहिम जिलासचिव मनोनित किया है।
विज्ञापन

000
चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
प्रयागराज। बहादुरपुर के कसेरुआ कला गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। प्रधान लक्ष्मी चंद्र गुप्ता का कहना है कि सड़क पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। सड़क नहीं बनी तो ग्रामीण मतदान नहीं करेंगे। उन्होंने दबंगों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें