फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर को पीटा, लूटा और फिर भाग गए

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ कॉलेज के पास बाइक और कार में मामूली टक्कर लगने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मेरठ कॉलेज के पास बुधवार दोपहर सरेआम बैंक मैनेजर को दो युवकों ने पीटा, लूटा और फिर धमकी देकर फरार हो गए। जानकारी पर बैंक का स्टाफ और आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर लालकुर्ती थाने की पुलिस पहुंची। बैंक मैनेजर की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र के कीर्ति पैलेस निवासी अनंत शर्मा मेरठ कॉलेज के पास राजभोग स्थित आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर हैं। दोपहर को अनंत शर्मा अपनी कार से बैंक आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार में बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। मैनेजर ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट कर गले से सोने की चेन छीन ली। मोबाइल और कैश लूटने का भी प्रयास किया। मैनेजर के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। आरोपियों के चेहरे फुटेज में साफ नजर नहीं आए। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि मामला मारपीट का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें