फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल लेकर आए खड़े ट्रक से ढाई लाख के एक्शल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। बिजनौर मार्ग पर एक मंडप के सामने खड़े मार्बल से भरे ट्रक से बुधवार को चोरों ने ढाई लाख के एक्सल चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित चालक ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी चालक गजराज बुधवार देर रात मवाना निवासी इमरान का ट्रक संख्या आरजे 52 6 ए 9777 में मार्बल लेकर आया था। रात में चालक गजराज व परिचालक सुभाष ट्रक में ही सो गए। बृहस्पतिवार सुबह आंख खुलने पर उन्होंने देखा की चोरों ने ट्रक के चार टायरों के एक्सल चोरी कर लिए । उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चालक ने एक्सल की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि तहरीर ले ली गई है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें