फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से गई एक युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से हादसे में घायल एक युवक की मौत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। डायल 100 पुलिस की लापरवाही ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली। दिल्ली रोड पर बुधवार रात सड़क हादसे में घायल दो लोग काफी देर तक तड़पते रहे। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने उन्हें सीएचसी रामपुर मनिहारान तक तो पहुंचा दिया। लेकिन वहां मौजूद डायल 100 पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। 108 एंबुलेंस पर भी फोन किया गया। लेकिन उसने भी जहमत नहीं उठाई। इसके चलते एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के जेई सुशील कुमार और उनके साथ मौजूद दरोगा सत्यपाल को बुधवार रात दिल्ली रोड पर रामपुरी राजवाहे की पुलिया के पास दोनों घायल हालत में मिले थे। वे उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। मगर यहां से जिला अस्पताल रेफर होने पर डायल 100 पुलिस और 108 एंबुलेंस का सहयोग न मिलने के कारण करीब 45 मिनट ऐसे ही व्यर्थ हो गए। समय पर इलाज न मिलने के कारण घायलों में नानौता निवासी 28 वर्षीय युवक रवि कुमार की मौत हो गई जबकि काफी देर बाद पहुंचे थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी एसके राणा ने दूसरे घायल नानौता निवासी 40 वर्षीय नीटू को जिला अस्पताल भिजवाया। उसका उपचार जारी है। बता दें कि इससे पहले भी डायल 100 पुलिस और सरकारी एंबुलेंस स्टाफ की लापरवाही के कारण तीन जिंदगियां दम तोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें