फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 दिनों बाद कब्र से निकाला शव, हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 90 दिनों बाद कब्र से युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आदिल (18) पुत्र इलियास निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-11 को बीती 30 सितंबर को नशा मुक्ति केंद्र सिखेड़ा हापुड़ में भर्ती कराया था। चार अक्तूबर को आदिल की मौत हो गई। अगले दिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव सुपुर्द-ए-खाक किया था। आरोप है कि आदिल ने तीन अक्तूबर को अपनी दो बहनों से फोन पर बात की थी, जिसमें उसने खुद को ठीक होना बताया था।
परिजनों को अंदेशा था कि आदिल की हत्या हुई थी। परिजनों ने शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार और डीएम समीर वर्मा से की थी। बुधवार को कमिश्नर के निर्देश पर एसीएम गुलशन कुमार की निगरानी में नौचंदी पुलिस ने शव को कब्र से निकाला। एसओ नौचंदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है। इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों के पास जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चोट थे, अब कंकाल मिला
कब्र से शव निकालने के दौरान आदिल के परिजनों ने आरोप लगाया कि आदिल के शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उसे करंट दिया गया हो। नशा मुक्ति केंद्र पर उन्होंने आरोप लगाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। 90 दिनों बाद तो कब्र से कंकाल ही मिला है।
खास बातें:
- चार अक्तूबर को हुई थी शास्त्रीनगर के युवक की मौत
- परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर की थी अफसरों से शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें