कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को कॉलेज से वापस लौटती एक छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों से शिकायत की। पीड़िता के भाई छेड़छाड़ के मामले में शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा हाइवे स्थित एक कॉलेज में एमए की छात्रा है। मंगलवार दोपहर छात्रा स्कूटी द्वारा कॉलेज से अपने गांव वापस लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक फब्तियां कसते हुए उसकी स्कूटी का पीछा करने लगे। पीड़िता ने जब पीछा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने और लोगों को जमा होते देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को छेड़छाड़ की जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत की है।