फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले में छेड़छाड़ को लेकर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी मेले में छेड़छाड़ को लेकर बवाल
विज्ञापन

आधा दर्जन युवकों ने स्टाल पर युवतियों से की अभद्रता
विरोध करने पर स्टाल पर काम करने वाले युवकों को पीटा
मेरठ।
शास्त्रीनगर और नौचंदी क्षेत्र के आधा दर्जन युवकों ने नौचंदी मेले में मंगलवार रात एक स्टाल पर युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। युवतियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने स्टाल में काम कर रहे युवकों से मारपीट की। उनके गल्ले से पैसे भी लूट लिए। मारपीट में आरोपी पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
समापन के बाद भी नौचंदी मेला कई दिन तक चलता है। मंगलवार रात मयंक गुप्ता निवासी पीएसी, मोदीपुरम और करन वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी मेले में लगे एक सौंदर्य प्रसाधन के स्टाल पर काम कर रहे थे। तभी छह-सात युवक वहां पहुंचे। सामान खरीदने के बहाने आरोपी युवकों ने स्टाल पर युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। सरेआम एक युवती का हाथ पकड़कर खींच दिया। युवती व अन्य दुकानदारों ने विरोध किया तो आरोपियों ने स्टाल के पास ही शराब पी और चाकू से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। मारपीट में मयंक और करन गंभीर रूप से घायल हो गये। छेड़छाड़ का आरोपी आकाश भी सिर में चोट लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठी फटकार भीड़ को खदेड़ दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आकाश की बाइक फिसलने से उसे चोट लगी है। आकाश के परिजनों का कहना है कि आकाश को लोहे की रॉड से पीटा गया है। पुलिस ने उसे लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने छेड़छाड़ और दस हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला छेड़छाड़ का है। दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नौचंदी मेले में छाया रहा अंधेरा
मेले का अधिकारिक समापन के बाद भी कई दिन तक दुकानें चलती हैं। लेकिन कुछ दुकानों और झूलों की बिजली काट दी गई, इससे मेले में अंधेरा पसरा रहा। बड़े दुकानदारों ने जनरेटर से लाइट की व्यवस्था की। छोटे दुकानदार मोबाइल और टार्च की रोशनी में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें