छह माह की बच्ची छीनकर महिला को घर से निकाला
मवाना। रामराज निवासी एक व्यक्ति मंगलवार को अपनी बेटी को लेकर मवाना थाने पहुंचा। महिला ने अपने ससुरालियों पर उत्पीड़न व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
रामराज निवासी एक व्यक्ति ने ढिकौली कॉलोनी में अपनी बेटी की शादी डेढ़ वर्ष पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। मंगलवार को महिला ने अपने पिता के साथ मवाना थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी छह माह की बेटी को छिन लिया और उसे घर से निकाल दिया। उसके पिता विकलांग है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।