फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति में हिस्सा ना मांगने पर पत्नी को पीटकर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति में हिस्सा न मांगने पर पत्नी को पीटकर निकाला
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की कृष्णाकुंज कॉलोनी में मायके की संपत्ति में हिस्सा ना मांगने पर एक महिला को उसके पति ने पीट करघर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके के लोगों को सूचित किया। उसके परिजनों ने थाने जाकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली युवती का विवाह 2018 में कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुआ था। युवतीं की तीन बहनें हैं, उसका कोई भाई नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के कुछ महीने बाद से ही उसका पति और उसकी सास उस पर दबाव बना रहे हैं कि वह अपने पिता से संपत्ति में हिस्सा मंाग ले। पीड़िता के अनुसार पति का कहना है कि संपत्ति के लालच में उसने विवाह किया क्योंकि भाई ना होने के चलते संपत्ति उसे मिलनी थी। बुधवार रात को विवाहिता केे पति व देवर ने उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता के पिता व फूफा उसके मोदीनगर पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें