फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद में नशे का लडडू खिला ई रिक्शा, नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसाद में नशे का लड्डू खिला ई रिक्शा, नकदी लूटी
विज्ञापन


मुरादनगर। एक युवक ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला ई रिक्शा, नगदी और मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद बदमाश चालक को बेहोशी की हालत में अबूपुर गांव के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मोदीनगर, निवाड़ी, मुरादनगर थाने के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी आनूतोष मोदीनगर निवाड़ी रोड स्थित जगतपुरी कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। आनूतोष ने बताया कि रविवार को मोदीनगर तेल मिल गेट के पास सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच एक युवक और युवती आए और अबूपुर गांव के लिए दो सौ रुपए में ई रिक्शा बुक किया। वह सीकरी गांव से आगे पहुंचा तो ई रिक्शा में बैठे युवक, युवती ने उससे कहा कि हमारी एक मन्नत पूरी हुई है और उसे प्रसाद का एक लड्डू खाने के लिए दिया। प्रसाद खाने के बाद उसका सिर भारी होने लगा और कुछ ही देर में वह बदहवाश हो गया। अगले दिन सोमवार को उसे होश आया तो उसने खुद को अबूपुर गांव के पास पड़ा पाया। उसका ई रिक्शा, मोबाइल और जेब में रखे एक हजार रुपये लुट चुके थे। किसी तरह वह निवाड़ी थाने पहुंचा। पुलिस ने मामला मुरादनगर का बता दिया। मुरादनगर से मामला मोदीनगर का बता दिया गया। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीनों थाने के चक्कर काट रहा है। मगर, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। एसएचओ ओमबीर सिंह का कहना है कि मामला उनकी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें