फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थकों में दोपहर के बाद जोश भरने लगा। दोनों प्रत्याशियों में बराबर की टक्कर चल रही थी। जिसके चलते प्रत्याशियों के समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मतगणना केंद्र तक पहुंचने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोग पकड़कर थाने भेजा।
विज्ञापन

शताब्दी नगर स्थित कताई मिल में लोकसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। मतगणना केंद्र से करीब 200 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी। जहां से सिर्फ पास धारक को ही मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति थी। गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के समर्थकों की भीड़ लगने लगी। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दोपहर को दोनों प्रत्याशियों में बराबर की टक्कर चल रही थी। दोनों प्रत्याशी के समर्थकों में जोश था।
पुलिस का पहरा लगने के बावजूद भी समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने उनको पहले रोकने का प्रयास किया। समर्थकों के न मानने पर लाठीचार्ज कर दिया। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने फोर्स लेकर स्थिति को संभाला। शाम तक बैरिकेडिंग पर हंगामा चलता रहा और पुलिस उनको संभालती रही। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन

बाद में खदेड़ा गया
याकूब कुरैशी शाम को मतगणना केंद्र पर पहुंचे। जिसके बाद उनके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद याकूब वापस गए। याकूब ने हार स्वीकार की। जिसके बाद समर्थक मायूस हो गए। बाद में पुलिस ने उनको लाठी फटकारकर वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें