फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने हवालात में दी कुकर्म की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकअप में बंद आरोपी ने किया हंगामा, युवक को निकालना पड़ा हवालात से बाहर
विज्ञापन

मेरठ। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने हवालात में बंद एक अन्य युवक को कुकर्म की धमकी दे दी। इसके बाद हवालात में युवक ने हंगामा किया। काफी देर बाद भी जब हंगामा नहीं थमा तो मजबूर होकर अन्य आरोपी युवक को हवालात से बाहर निकालकर मुंशी के पास बैठाना पड़ा।
मामला परतापुर थाने का है, जहां पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों कपिल और विशाल को हवालात में बंद कर रखा है। इसी हवालात में एक तीसरा युवक भी मौजूद था। बताया जाता है कि कपिल और विशाल की किसी बात को लेकर उससे बहस हो गई। इसी बहस में कपिल और विशाल ने युवक को धमकी दी कि रात में दोनों उसके साथ कुकर्म करेंगे। इससे युवक डर गया और हंगामा शुरू कर दिया। शाम से लेकर रात तक युवक अपनी सुरक्षा की मांग करता रहा, लेकिन किसी को उस पर तरस नहीं आया। रात में कुछ मीडियाकर्मी थाने पहुंचे तो युवक ने उनको मामले की जानकारी दे दी। भनक लगते ही इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर थाने पहुंचे और युवक को हवालात से बाहर निकालकर मुंशी की सुपुर्दगी में दिया। हालांकि इंस्पेक्टर ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि हवालात में झगड़े की सूचना मिली थी। इस कारण एक युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले किया था नाबालिग से दुष्कर्म
परतापुर पुलिस ने जिस कपिल और विशाल को गिरफ्तार किया है, वह दुष्कर्म में वांछित बताए जा रहे हैं। तीन दिन पहले उन्होंने थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात की थी। घटना के बाद परतापुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें