जलालाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मुन्ना लाल वर्मा की सदर बाजार स्थित सराफ की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान के दो ताले तोड़ दिए लेकिन अन्य ताले न तोड़ पाने के कारण वह अंदर दाखिल नहीं हो पाए। जिससे कोई नुकसान नहीं हो पाया। सराफा कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा कांत दीक्षित के नेतृत्व में कई सराफ कारोबारी कोतवाल संजय कुमार से मिले और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने को रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। मालूम हो कि शनिवार रात चोरों ने उसावां प्राइवेट अड्डा के पास किराना दुकान के ताले तोड़कर 70 हजार की नकदी और करीब बीस हजार का सामान चोरी कर लिया था। ब्यूरो