मारपीट में एक पक्ष से एक महिला व युवती घायल
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने दी तहरीर
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। अझौता गांव में तालाब पर कब्जे और पानी की निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब में गंदे पानी की निकासी का रास्ता खोला तो विवाद हो गया और दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से एक महिला व युवती घायल हो गई। थाने पहुुंचकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताते चलें कि अझौता गांव स्थित तालाब में गांव का गंदा पानी एकत्र होता है। गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार को हंगामा कर एक परिवार पर तालाब की जमीन पर कब्जा करने और निकासी के रास्ते बंद करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। निकासी का रास्ता बंद होने से गांव के मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब के पानी की निकासी का रास्ता खोल दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से महिला पूनम और नेहा घायल हो गईं। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वर्जन
अझौता गांव में मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। गांव में दोनों पक्षों के बीच शांति है।-इंद्रपाल सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी
तहसीलदार अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम मामले की जांच करने पहुंची थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है। फिलहाल पानी की निकासी चालू करा दी है।-अमित कुमार, एसडीएम सरधना