फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर शक्कर से भरा धोड़ा तांगा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ग्राम सादुल्लापुर से बृहस्पतिवार को शोल्दा जा रहे एक व्यक्ति से बदमाशों ने तमंचे के बल पर शक्कर से भरा घोड़ा-तांगा लूट लिया। आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन से थाने के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस ने उसे धमका कर थाने से कर भगा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को गांव से घोड़ा-तांगा में शक्कर बेचने मेरठ जा रहा था। वह मेरठ-गढ़ रोड पर ग्राम शोल्दा के पास पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो पहले से खडे़ तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। वे तमंचे के बल पर शक्कर से भरा घोड़ा-तांगा लूटकर ले गए और उसे समीप स्िाित बाग में डाल गए। आरोप है कि वह किसी तरह थाने पहुंचा और आपबीती बताई। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इतना ही नहीं उसे डांटकर थाने से भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि उस पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उधर, थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने अनभिज्ञता जताई है।

बाइक सवार से लूटपाट
सरधना। दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम चिरौड़ी निवासी जनक पुत्र ब्रजपाल शनिवार देर शाम बाइक पर सवार होकर सरधना से लौट रहा था। वह गांव अलीपुर के निकट पहुंचा तो रास्ते में खडे़ तीन बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये लूट लिये। जनक ने विरोध किया तो उन्होंने तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इसी दौरान ग्राम चिरौड़ी निवासी विक्की गाड़ी में सवार होकर पहुंचा। उसे देखकर बदमाश भाग निकले। इस पर विक्की चिरौड़ी ने ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें