फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से मंदिर पहुंचे अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ढाई साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया चोरी का आरोपी कालू सिद्ध मंदिर में माफी मांगने पहुंचा तो पुलिस ने फिर उसे धर दबोचा। पुलिस को देख उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

लाइन नंबर 17 निवासी मो. शब्बू चोरी के मामले में ढाई साल की सजा काटने के बाद जेल से घर लौट रहा था। किसी पंडित के कहने पर वह पूजा पाठ करने के लिए अपने मित्र इमरान के साथ कालूसिद्ध मंदिर पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों को शक हुआ कि मुस्लिम युवक पूजा करने के लिए क्यों मंदिर आया है।
पुलिस के पूछताछ करने पर दोनों भागने लगे। बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से मो. शब्बू को धर दबोचा लेकिन इमरान गलियों से होकर भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शब्बू को छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसएसआई विजय सिंह मेहता ने कहा कि मो. शब्बू और इमरान पर चोरी के आरोप हैं। इसी के चलते पुुलिस को शक हुआ और वह मंदिर पर कोई घटना कर सकता है। पूछताछ के बाद शब्बू को छोड़ दिया है लेकिन इमरान से पूछताछ बाकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जेल से छूटकर माफी मांगने मंदिर गया, फिर पकड़ा गया
पंडित के कहने पर साथी के साथ कालूसिद्ध मंदिर गया था शब्बू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें