फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत हत्या कांड का स्कैच जारी, जल्द हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के गांव कबट्टा में करीब 16 दिन पहले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह निवासी बढ़ला पत्नी व बच्चों के साथ कार से लौट रहा था। कबट्टा-बवनपुरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर सरबजीत को गोली मार दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी से प्राप्त जानकारी के आधार पर बृहस्पतिवार को बदमाशों का स्कैच जारी किया है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ क्षेत्र का गांव बढ़ला निवासी सरबजीत दिल्ली पुलिस में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह बीती 14 अक्तूबर को दिल्ली से कार में सवार होकर गांव कबट्टा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचा। वह यहां से पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे के साथ कार में सवार होकर वापस लौट रहा था। वे कबट्टा-बवनपुरा मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने कहासुनी के बाद सरबजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल का होने के कारण एसएसपी समेत जिले के आधा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ एवं क्राइम ब्रांच को लगाया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतक की पत्नी की जानकारी के आधार पर दो आरोपियों के कंप्यूटराइज स्कैच जारी किए हैं। सूत्रों का मानना है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी के आधार पर स्कैच जारी किया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।-चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
मुख्य बातें
14 अक्तूबर को कबट्टा-बवनपुरा मार्ग पर बदमाशों ने कर दी थी हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें