शनिवार को एक दुकान के ताले पर शौच डालतेे हुए एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। बुध बाजार निवासी पूर्व सभासद गजेंद्र शर्मा की आयुर्वेद औषधि की दुकान पर कोई अंजान व्यक्ति लगातार दुकान के सामने तो कभी दुकान के ताले पर शौच डाल रहा था। पूर्व सभासद ने उस व्यक्ति को कई बार पकड़ने का कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। एक माह में करीब आठ से दस बार तो दुकान के गेट व ताले पर शौच डालने की घटना घटित हो जाती थी। शौच दुकान पर पड़ा देख पूर्व सभासद खासा परेशान हो गया।
उसने आरोपी का पता लगाने के लिए दुकान पर सीसीटीवी कैमरे हाल ही में लगवाए हैं। जिसमें शनिवार की सुबह को उसकी दुकान के ताले पर शौच पड़ा मिला। दुकानदार ने दुकान के ताले की सफाई कराई और शौच को हटवाया। सीसीटीवी कैमरे देखा तो पता चला कि पास के ही मोहल्ला किशोरकान का एक व्यक्ति दुकान के ताले पर शौच डालते हुए कैमरे में कैद हो गया हैं। पूर्व सभासद गजेंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय हरिप्रकाश निवासी बुध बाजार ने नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की हैं। पुलिस ने तहरीर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुुरू कर दी हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/