फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवकों ने छात्र को लात घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार युवकों ने छात्र को पीटा, घायल
विज्ञापन

लावड़ । महलका से लावड़ ट्यूशन पढ़ने आ रहे एक छात्र को चार अज्ञात युवकों ने लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने मामले की तहरीर लावड़ चौकी पर दी है।
विज्ञापन

महलका निवासी गुफरान पुत्र आशिक अली लावड़ में ट्यूशन पढ़ता है। बृहस्पतिवार सुबह भी वह ट्यूशन के लिए बाइक से लावड़ आ रहा था। युवक जैसे ही रजवाहे की पटरी पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने रास्ता रोक लिया और गुफरान को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि गुफरान के रुकने पर युवकों ने उसे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। लावड़ की ओर से जाते राहगीरों को देख हमलावर भाग गए। मामले की सूचना पर पहुंचे छात्र के परिजनों ने उसका उपचार कराया। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरपाल सैनी व भाजपा नेता प. चंद्रकांत शर्मा के संग चौकी पहुंचे पीड़ित युवक के पिता ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें