सरधना। क्षेत्र में बड़ी मढियाई के निकट बृहस्पतिवार रात लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों में शव को अटके देखा। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।