फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने पुराने विवाद को लेकर छात्र के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थाने के सामने मुबारिकपुर रोड पर शुक्रवार दोपहर एक अस्पताल के बाहर तीन युवकों ने एक छात्र के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह छात्र जान बचाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एक छात्र बैग लेकर थाने के सामने मुबारिकपुर रोड पर घूम रहा था। इसी दौरान एक मरीज को अस्पताल में लेकर पहुंचे तीन युवकों ने छात्र को देख लिया और पुराने विवाद को लेकर उन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते युवकों ने छात्र को बुरी तरह पीटा। हालांकि छात्र किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें