फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन लूट चोरी गिरोह का सरगना पकड़ा, दो वाहन भी बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर(मेरठ)। पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि हर्रा-जसड़ सुलताननगर संपर्क मार्ग पर गश्त के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की आल्टो कार और तस्करी का डेढ़ किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। हालांकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश ने फरार साथियों के साथ गैंग के सरगना का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हर्रा चौकी प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात्रि में पुलिस टीम के साथ हर्रा-जसड़ सुलताननगर संपर्क मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें तेज गति से आल्टो कार आती दिखाई दी। उन्होंने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक नियंत्रण खो बैठा और कार मोड़ पर ईख के खेत में घुस गई। कार में सवार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उससे डेढ़ किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम गुलजार उर्फ साहिल पुत्र इकराम निवासी कलछीना थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद बताया। उसने बताया कि वह हर्रा में अपनी बहन की ससुराल में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसने अपने फरार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी परंतु वे फरार मिले। पुलिस ने बताया कि पकड़े बदमाश के खिलाफ गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत तथा मेरठ जिला समेत दर्जन भर थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह दिल्ली तथा आसपास जिलों से वाहनों की चोरी कर मेरठ में बेचता था। वह अरशद, जावेद, शौकीन, नफीस, जावेद निवासी खाला पार मुजफ्फरनगर के बदमाशों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हर्रा-जसड़ सुलताननगर संपर्क मार्ग पर तीन साथी फरार हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें