फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण, मामला दो समुदाय का होने के चलते तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर निवासी एक छात्रा का नगर की दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी राजीव ने बताया कि उसकी पुत्री शनिवार को कॉलेज में पढ़ने गई थी। वह दोपहर बाद भी घर नहीं लौटी। उन्होंने तलाश की। इस दौरान बाजार के लोगों ने बताया कि दो महिलाओं समेत पांच लोग उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए हैं। इस पर वह अपहरणकर्ताओं के घर पहुंचे। उन्होंने उनसे गालीगलौज एवं मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। अपहरण की जानकारी पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण नगर में तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें