फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड पर दो छात्र गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस चौकी के पास टैक्सी स्टैंड पर बुधवार को दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस खाली हाथ रही।
विज्ञापन

नगर में छात्र गुटों में संघर्ष आम बात हो गई है। आए दिन छात्र गुटों में मारपीट के चलते आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को दो छात्र गुटों में गुड़ मंडी में जमकर संघर्ष व फायरिंग हुई थी। पुलिस इस मामले में खाली हाथ रही। बुधवार को भी कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करके आने के बाद दो छात्र गुटों में कहासुनी के बाद टैक्सी स्टैंड पर झगड़ा हो गया। दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। छात्रों में मारपीट होते देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र भाग निकले। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि छात्रों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें