फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष समुदाय के तीन युवको के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का गुस्सा रछौती मोड के सामने मेरठ गढ मार्ग जाम कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण कर गैंगरेप का मामला
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के तीन युवकों के खिलाफ दर्ज कराया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
माछरा/मेरठ। मुंडाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने गढ़ रोड पर रछौती गांव के सामने जाम लगा दिया और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया।
मुडांली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शनिवार को अपहरण करके उसके साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। परिजनों ने दूसरे गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के तीन आरोपी तालिब, सनी और साकिर क े खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीण रविवार को गढ़ रोड पर रछौती के तिराहे पर एकत्र हो गए। बाद में रछौती मोड़ के सामने मेरठ गढ़ मार्ग पर पेड़ व अन्य सामान रखकर करीब 11 बजे जाम लगा दिया। जिससे गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। देखते ही देखते पांच किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ मुंडाली रितेश कुमार, इंस्पेक्टर किठौर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। बाद में विधायक सत्यवीर त्यागी भी मौके पर पहुंच गये। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पूरे मामले में मुंडाली पुलिस ने लापरवाही की है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और पीड़ित लड़की से ही सवाल जवाब किया जा रहा है। बाद में सीओ के कहने पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया था। वहीं विधायक ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य जो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

रासुका लगाने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं करती है तो वह खुद दूसरे गांव में जाकर देख लेंगे। आरोपियों पर रासुका लगाई जाए। सीओ ने बताया कि पीड़िता के महिला थाने मे 161 के बयान कराए गए हैं। सोमवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों के घर पीएसी के साथ अभी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें