फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड के बदले चाचा की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर-भड़ौली मार्ग पर बुधवार शाम शराब की दुकान पर काम करके बाइक से लौट रहे ग्राम भड़ौली निवासी एक व्यक्ति को उसके ही परिवार के तीन लोग गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पाकर अन्य परिजन उसे मेरठ स्थित आनंद अस्पताल ले गए। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत मृतक की पत्नी ने अपने जेठ और उसके पुत्र तथा एक देवर के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि ग्राम भड़ौली निवासी नरेश (40) पुत्र बलवीर नंगली किठौर में सरकारी शराब की दुकान पर काम करता था। वह बुधवार रात करीब दस बजे दुकान से बाइक पर सवार होकर सादुल्लापुर मार्ग से होकर गांव जा रहा था। आरोप है कि तभी गांव से पहले मंदिर के समीप घात लगाए बैठे उसके ही भाई डवकुश और तरेश तथा उसके बेटे रोबिन पुत्र तरेश ने उसे रोककर गोली मार दी। नरेश के सीधे बाजू के पास गोली लगने के बाद लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण उधर, दौडे़ तो सभी आरोपी भाग खडे़ हुए। ग्रामीणों कि मदद से परिजन घायल नरेश को मेरठ स्थित आनंद अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस बाबत मृतक की पत्नी ने तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया है। पुलिस का कहना है कि नरेश पांच भाई में दूसरे नम्बर का था। करीब 8-10 दिन पूर्व किसी बात को लेकर नरेश ने अपने भतीजे रोबिन को थप्पड़ मार दिए थे। रोबिन को यह नागवार गुजरी। उसको भुगत लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि रोबिन गांव से लेकर स्कूल तक हमेशा अवैध असलाह रखता था। लोगों की शिकायत के बाद भी परिजनों का उस पर वश नहीं है। पुलिस जमीन के विवाद से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है की सभी का बंटवारा काफी पहले हो चुका है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए दो टीमें बना दी हैं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सादुल्लापुर-भड़ौली मार्ग पर बुधवार देर शाम हुई वारदात
जेठ, उसका पुत्र एवं देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें