फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग मचा रहे युवकों की एसडीएम ने छिनी एयरगन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। स्वतंत्रता दिवस पर नई स्कार्पियो गाड़ी की छत पर बैठकर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवक हाथों में एयरगन लेकर छत पर बैठे रहे और आने जाने वाले लोगों को डरा रहे थे। सुभाष चौक पर बैठी पुलिस भी युवकों के इस तमाशे को देखकर मूकदर्शक बनी रही। इसी बीच वहां से गुजर रहे एसडीएम मवाना ने एक युवक से एयरगन छीन ली, जिस पर युवक भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर एक कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को सुभाष चौक पर कुछ युवक स्कार्पियो की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाते दिखे। युवकों के हाथों में एयरगन थी और वे राहगीरों को डरा रहे थे। वहीं, पास में पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन युवकों के इस हुड़दंग देखकर भी अनजान बनी रही। इस पर एसडीएम ने अपनी गाड़ी रोककर एक युवक से एयरगन छीन ली। एसडीएम को देखकर युवक वहां से भाग निकले। युवकों के चले जाने के बाद एसडीएम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों युवकों की तलाश की, लेकिन वेहत्थे नहीं चढ़ सके। हालांकि युवकों की यह हरकत सुभाष चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसडीएम के इस कार्य की सुभाष चौक के व्यापारियों ने सराहना की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि युवक छत पर बैठकर एयरगन से लोगों को डरा रहे थे। युवक छत से नीचे गिर भी सकते थे और एक बड़ा हादसा हो सकता था परंतु युवक भाग निकले।
विज्ञापन

मुख्य बातें
राहगीरों को डराते देख एसडीएम ने एक युवक से एयरगन छीनी
एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने युवकों को तलाश किया परंतु हत्थे नहीं चढ़ सके
हुड़दंगी युवक सुभाष चौक पर लगे सीसीटीवी में हुए कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें