फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े परिचालक से मारपीट कर हजारों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। राफन चौराहे के पास बुधवार सुबह मेरठ से बिजनौर चलने वाली निजी बस में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े परिचालक से मारपीट कर हजारों रुपये लूट लिये। इसके धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेरठ-बिजनौर मार्ग पर संचालित निजी बस पर नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी इसरार पुत्र बाबू परिचालक है। बुधवार को चालक-परिचालक लगभग 50 सवारियों को लेकर मवाना की ओर आ रहे थे। राफन चौराहे के पास पहुंचते ही बस में सवार चार बदमाशों ने अचानक परिचालक से मारपीट शुरू कर दी। जिसे देख बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। मारपीट में परिचालक का पैर टूट गया और मुंह पर गंभीर चोट आई। बदमाश परिचालक से बैग लूटकर बस से कूदकर भाग निकले। परिचालक इसरार ने बताया कि बैग में लगभग पांच हजार रुपये थे। किसी तरह चालक ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची फैंटम पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाने पहुंचे घायल परिचालक ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि मामला लूट का नहीं बल्कि किराए को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट का है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें