मवाना। नगर स्थित एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। भयभीत शिक्षिका ने घटना परिजनों से पांच दिन तक बात छुपाए रखी। उसने सोमवार को थाने पहुंचकर जानकारी दी।
नगर निवासी एक शिक्षिका ने सोमवार को थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि बीती आठ अगस्त को वह अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके पिता छत पर एवं भाभी अपने कमरे में सो रही थी। वे शोर सुनकर शिक्षिका के कमरे में पहुंचे। इससे पूर्व युवक शिक्षिका को धमकी देकर भाग निकला। शिक्षिका ने डर के मारे परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। उसने रविवार देर रात अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस पर मां अपनी शिक्षिका पुत्री को लेकर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिक्षिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।