फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोर से कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। चार दिन पूर्व खेत पर खाना लेकर जा रहे किशोर से कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर चार दिन पहले दोपहर में खेतों पर परिजनों का खाना लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी एक युवक ने किशोर को तमंचे के बल पर रोक लिया। उसे मध्य गंग नहर की पटरी के समीप खेत में ले जाकर कुकर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस पर परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी अशोक का कहना है कि किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें