फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद एसडीएम ने दिए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित पावन धाम कॉलोनी में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार दोपहर एसडीएम मवाना जांच करने पहुंचे। उन्होंने शोरूम मालिक एवं कॉलोनी के लोगों के कागजात जांचने के बाद सोमवार तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताते चलें कि बृहस्पतिवार देर रात हस्तिनापुर रोड स्थित पावन धाम कॉलोनी के लोग एवं शोरूम मालिक चिराग रस्तोगी में रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। कॉलोनी की सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया था कि कॉलोनी का रास्ता 42 फीट है। जिसमें 32 फीट कॉलोनी का एवं 10 फीट साझा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि शोरूम पर आने वाले ट्रक कॉलोनी के रास्ते पर खड़े कर दिए जाते हैं। जिस कारण कॉलोनी के लोगों को आने जाने में दिक्कतें आती हैं। कॉलोनी एवं शोरूम मालिक में हो रहे विवाद को लेकर शुक्रवार दोपहर एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनीं और कागजात देख सोमवार तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलोनी निर्माण के दौरान मौजूद रहे जेई से संपर्क किया गया। सोमवार को जेई के आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है।
रास्ते पर लगाए पाइप
कॉलोनी के लोगों ने शोरूम मालिक का रास्ता नापने के बाद बृहस्पतिवार देर रात पाइप लगा दिए। उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया। शोरूम मालिक ने शुक्रवार को एसडीएम के सामने इस पर आपत्ति जताई परंतु एसडीएम ने सोमवार तक यथा स्थिति बरकरार रखने की बात कहीं।
विज्ञापन

नाले की खुदाई शुरू
कुछ दिन पहले पावन धाम कॉलोनी के लोगों को गंदे पानी की निकासी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर उन्होंने नगर पालिका एवं एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को गंदे पानी की निकासी के लिए कॉलोनी के बाहर नाले की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
एसडीएम ने दोनों पक्षों को सोमवार तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें