फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में दो शव मिलने से मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर में बृहस्पतिवार को दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। हस्तिनापुर रोड पर पक्का तालाब किनारे शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। उसने मृतक की शिनाख्त कराई। दूसरा शव पुलिस ने नहर से बरामद किया। उसका सिर कटा होने के चलते शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कस्बा स्थित पक्का तालाब किनारे बृहस्पतिवार को लोगों ने शव पड़ा देखा। जिस पर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त संजय पुत्र कृपाल निवासी गांव रामपुर थाना इंचौली के रूप में की। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। संभवत: उसकी मौत शराब पीने से हुई है। दूसरे मामले में लोगों ने पीआरवी को नहर में एक व्यक्ति का शव बहकर आने की जानकारी दी। पीआरवी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लगभग ढाई किमी तक शव का पीछाकर कूड़ी की झाल पर शव निकाला। सिर कटा शव होने से पुलिस शिनाख्त कराने में विफल रही। पुलिस का कहना है कि शव लगभग पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों ही शवों को मोर्चरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
एक शव हस्तिनापुर रोड पक्का तालाब किनारे तथा दूसरा गंगनहर से बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें