फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये में आई दुल्हन 4 दिन भी नहीं टिक पाई-पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया भीड़ ने की पिटाई,महिला हुई फुर्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक हाल ही में हरिद्वार से दुल्हन लेकर आया था। दुल्हन ससुराल में चार दिन ही रह पाई। वह मायके जाने के लिए युवक को लेकर चली। उसने मुजफ्फरनगर बीच रास्ते में बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पति की धुनाई करा दी। इतना ही नहीं बस से नीचे उतरवाकर वहां से चलती बनी। युवक ने बिचौलिया पर दबाव बनाया तो महज पच्चीस हजार रुपये वापस हो सके।
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हरिद्वार में एक होटल पर मजदूरी करता है। उसके पास ही हरिद्वार निवासी अन्य युवक भी काम करता है। उसने युवक से एक महिला की बातचीत कराई। इसके बाद दोनों की शादी कराने की बात पक्की की। युवक ने इसकी एवज एक लाख रुपये मांगे। सरधना क्षेत्र के युवक को महिला पसंद आ गई परंतु उसने एक लाख रुपये अधिक रकम बताई। उसने कहा कि वह मजदूरी करता है। इसलिए वह तीस से चालीस हजार रुपये का ही इंतजाम कर सकता है। बिचौलिया ने दोनों पक्षों में बातचीत कर पचास हजार रुपये में बात पक्की करा दी। युवक की हरिद्वार के मंदिर में शादी कराई। युवक के परिजन भी शादी में शामिल हुए। वह छह दिन पूर्व दुल्हन को लेकर अपने गांव आया। दुल्हन चार दिन ससुराल में रही। उसने अपने माता-पिता से मिलने की इच्छा जताई। युवक दो दिन पूर्व दुल्हन को लेकर हरिद्वार जा रहा था। मुजफ्फरनगर जाते ही दुल्हन ने युवक पर बस में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। जिस पर भीड़ ने युवक की धुनाई कर दी। लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और दुल्हन के कहने पर युवक को बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद दुल्हन हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। युवक ने फोन पर बिचौलिया से बात की और उसे गांव बुलवा लिया। इसको लेकर पंचायत बैठ हुई और बिचौलिया पर रुपये वापस कराने का दबाव बनाया। उधर, दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी बिचौलिया को दी। इसके बाद बिचौलिया ने पच्चीस हजार रुपये युवक के वापस कराने की बात कही। जिस पर युवक पक्ष मान गया, तब जाकर मामला निपट सका।
विज्ञापन

मुख्य बातें
छह दिन पहले पचास हजार रुपये में गांव लेकर आया था
मायके मिलने जाते समय मुजफ्फरनगर में लगाया पति पर छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने धुनाई करके बस से नीचे उतार दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें