फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबी पर इकरार, इंकार पर अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर इंकार के बाद बात बिगड़ गई। आरोपी प्रेमी अपने साथियों के साथ युवती का अपहरण करने दिल्ली से भावनपुर पहुंच गया। परिजनों ने तीनों को दबोचकर धुन दिया।
विज्ञापन

भावनपुर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के घर दिल्ली कैंट निवासी एक युवक अपने दो साथियों के साथ रविवार दोपहर आ धमका। उसने शादी की बात कहते हुए युवती को अपने साथ ले जाने की जिद की। परिजनों ने विरोध किया तो उसने अपहरण की धमकी दे दी। जिस पर परिजनों ने तीनों युवकों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और जमकर धुनाई की। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। प्रेम प्रसंग होने पर दोनों साथ रहने लगे थे। लेकिन किसी बात पर दोनों में अनबन होने पर दोनों अलग हो गए थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह अपने दो साथियों के साथ युवती को ले जाने पहुंचा था। उधर, युवती पक्ष की तरफ से थाने पर तहरीर दी गई। लेकिन बाद में कार्रवाई से इंकार कर दिया गया। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। युवकों को परिजनों को बुलाया गया है। उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें