फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने फेंका पत्नी के मुंह पर तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। शोभापुर गांव में दंपति के बीच हुए विवाद को लेकर पति ने पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिसमें महिला का चेहरा झुलस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव शोभापुर निवासी पीड़ित महिला ने थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर बताया कि उसका पति नेवी से रिटायर्ड है। उसके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि पति किसी न किसी बात पर आए दिन उसके साथ झगड़ा और मारपीट करता है। रविवार को उसने मामूली कहासुनी को लेकर घर में बखेड़ा कर दिया। उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते ही आरोपी ने उसके मुंह पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें उसका चेहरा झुलस गया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि आरोपी घर से फरार है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें