फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रा के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी पर गोकशों से साठगांठ का आरोप
विज्ञापन

सरूरपुर। हर्रा कस्बे के जंगल में रविवार दोपहर ईख के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जमीन में दबवा दिए। संगठन के लोगों में हर्रा चौकी प्रभारी पर गोकशों के साथ साठगांठ का आरोप लगाते हुए थाने में विरोध जताया। गोकशी करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं लगी। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने खेत के अंदर से अवशेष बरामद कर जमीन में दबवा दिये। जिसको लेकर संगठन के आक्रोशित कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हर्रा चौकी प्रभारी पर गोकशों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कांबोज ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। गोकशी करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान अभिषेक चौहान, मिलन सोम, मोनू चौहान, रोहित चौहान, गौरव, शांतनु, प्रवीण खिवाई, राहुल गोटका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें