फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लीपुर मामले में एक बार फिर विवाद, कुरैशी पक्ष पर फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव अल्लीपुर में चार वर्षों से चली आ रही रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब शेख पक्ष फिर से कुरैशी पक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। वहीं, मुख्यारोपी समेत कई को साठगांठ कर बिन कार्रवाई छोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर में चार वर्ष पहले मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर कुरैशी और शेख पक्ष में संघर्ष हो गया था। जिसमें फायरिंग और पथराव में शेख पक्ष के एक युवक की मौत हो गई थी तथा तीन घायल हो गए थे। मृतक पक्ष ने छह लोगों को नामजद किया था। जिसमें पांच पैरोल पर छूटकर आ गए तथा एक अभी जेल में है। इन चार वर्षों में दोनों पक्ष मामूली विवाद को लेकर कई बार आमने सामने आ चुके हैं। जब भी ईद आती है दोनों पक्ष मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर आमने-सामने आ जाते हैं। बीते मंगलवार को ईद के दो दिन बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग एवं पथराव हुआ। इसमें दो लोग गोली लगने से तथा चार लोग पथराव में घायल हो गए थे। सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इस पर पुलिस ने अपनी ओर दोनों पक्षों को बलवा समेत गंभीर धाराओं में 17 लोगों को नामजद किया था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को जेल भेज दिया है। इसके बावजूद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे अल्लीपुर निवासी शेख पक्ष के अब्दुल ने बताया कि कुरैशी पक्ष हत्या के मामले में उन पर दबाव बना रहा है। बीती बुधवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ काम से लोहियानगर गया था। वहां मौजूद फारूख ने अपने साथियों के साथ समझौता नहीं करने पर गालीगलौज की तथा फायरिंग भी की। इस पर भीड़ एकत्र हो गई। जिसके चलते आरोपी पक्ष मौके से भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मुख्यारोपी समेत कई को छोड़ने का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बीती मगलवार को हुई घटना में कुरैशी पक्ष ने फायरिंग एवं पथराव किया था। जिसमें शेख पक्ष का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। इस पर घायल पक्ष ने मोनिश पुत्र मुस्तकीम को मुख्यारोपी बनाया था। पुलिस ने मोनिश समेत कुरैशी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने अपनी ओर से शेख पक्ष के ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षों के 17 लोगों मुकदमा दर्ज करते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि पुलिस ने तीन युवकों को न तो नामजद किया और न ही कार्रवाई की। मुख्यारोपी मोनिश समेत तीन लोगों को पुलिस ने बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए संघर्ष में मोनिश समेत दो अन्य भी शामिल थे। उन्हें पुलिस ने बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार सिंह एसपी देहात
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस पर साठगांठ कर तीन युवकों को छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें