फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की जांच के बाद पुलिस ने पटवारी को धोखाधडी केस में पाया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंग पटवारी, थाने के पास देता रहा ड्यूटी, गिरफ्तारी नहीं कर पाई पुलिस
विज्ञापन

पटवारी पर दर्ज था केस, दो माह तक चली जांच के बोले- अब पाया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। इस वर्ष अप्रैल में थाना नथाना पुलिस की ओर से जिला अटार्नी की कानूनी राय हासिल करने के बाद धोखाधड़ी में नामजद एक दबंग पटवारी को दो माह की लंबी जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी पाया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी अब भी नहीं हो सकी है। एसपीडी स्वर्ण खन्ना की जांच रिपोर्ट बुधवार को एसएसपी बठिंडा को भेजी गई है। इसके अलावा अप्रैल में जब पटवारी पर पुलिस ने केस दर्ज किया था तो उसके बाद लगातार पटवारी थाने के साथ साझी दीवार में बने तहसील कांप्लेक्स नथाना में ड्यूटी देता रहा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अब जांच रिपोर्ट में आरोपी पाए जाने का पता चलते ही आरोपी पटवारी भूमिगत हो गया।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव न्योर निवासी किसान भगवंत सिंह ने पुलिस के पास शिकायत देकर बताया था कि हलका कल्यान सुक्खा अधीन के तहत आती जमीन की पटवारी भोजराज ने फर्जी रिपोर्ट डालकर किसान निरंजन सिंह को पांच लाख का लोन बैंक से दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाई है। जिसके बाद थाना नथाना पुलिस ने जिला अटार्नी की कानूनी राय के बाद अप्रैल 2018 में लोन लेने वाले किसान निरंजन सिंह और फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी भोजराज के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में थाना नथाना में केस दर्ज किया था। इसके बाद पटवारी ने बचाव के लिए मामले की जांच के लिए आईजी बठिंडा के पास अपना निवेदन किया था, जिस पर आईजी ने मामले की जांच बठिंडा के एसपीडी स्वर्ण खन्ना को जांच सौंपी थी। जांच के दौरान पाया कि पटवारी की फर्जी रिपोर्ट के सहारे ही किसान बैंक व किसान भगवंत सिंह के साथ धोखाधड़ी करने में कामयाब हुआ है, जिस के चलते पटवारी की मामले में अहम भूमिका है। एसपी डी खन्ना ने बताया कि पुलिस ने जांच कर पटवारी को आरोपी पाया है। रिपोर्ट को एसएसपी बठिंडा के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी की हिम्मत
जिस पीड़ित किसान से आरोपी ने धोखाधड़ी की है, उसके अनुसार पुलिस ने चाहे उसकी शिकायत पर पटवारी और आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन दोनों में से किसी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी पटवारी थाने के साथ लगती तहसील में अपनी ड्यूटी पर आता रहा लेकिन थाना नथाना प्रभारी भूपिंदर सिंह ने गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन


पटवारी की गिरफ्तारी को लेकर बयान अलग अलग
आरोपी पटवारी की गिरफ्तारी न किए जाने संबंधी जब थाना नथाना प्रभारी भूपिंदर सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए माल विभाग के अधिकारियों से मंजूरी लेनी पडे़गी। वहीं दूसरी तरफ एसपी डी स्वर्ण खन्ना का कहना था कि आरोपी पटवारी की गिरफ्तारी के लिए किसी की कोई मंजूरी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें