फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कर्पियों सवार तीन युवकों से दस हजार की नगदी व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। स्कार्पियो सवार तीन युवक मंगलवार रात रिश्तेेदारी से फफूंडा से नरहाड़ा होते हुए मेरठ जा रहे थे। स्कार्पियो सलैमपुर चौराहे पर कार से रास्ता बंद करके खडे़ आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने स्कार्पियो रोककर उसमें सवार तीनों युवकों से करीब दस हजार रुपये, चार मोबाइल और कई जरूरी सामान लूट लिये। पीड़ित पहले रात्रि में खरखौदा थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने सीमा विवाद बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष बुधवार को थाने पहुंचा।
विज्ञापन

मेरठ के शिवपुरम निवासी विकास पुत्र किशनपाल बीती रात साथियों के साथ विपिन पुत्र रमेश चंद, गौरव पुत्र कृपाल सिंह बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के मानपुर में गया था। रात्रि में लौटते समय विकास स्कार्पियो को लेेकर हापुड़ से मेरठ के लिए चला। ये फफूंडा से नरहाड़ा होते हुए दिल्ली रोड जा रहे थे। उनकी गाड़ी नरहाड़ा रोड स्थित सलैमपुर मोड़ पर पहुंची तो वहां आई 20 कार से रास्ता रोककर खडे़ आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। उन्होंने तीनों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब दस हजार रुपये तथा चार मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत कई जरूरी कागजात लूट लिये। इसके बाद बदमाश कार से सलैमपुर की ओर को भाग गए। पीड़ित तुरंत खरखौदा थाने पहुंचे। यहां मौजूद दरोगा ने थानाध्यक्ष नहीं होने की जानकारी देकर उन्हें चलता कर दिया। बुधवार को पीड़ित पक्ष एकबार फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करनेेे के बजाय वारदात दूसरे थाना क्षेत्र की बताकर लौटा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि घटना थाना क्षेत्र की है तो लूट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर।
मुख्य बातें
मंगलवार रात रिश्तेेदारी से फफूंडा से नरहाड़ा होते हुए मेरठ जा रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें