फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में चार साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 20 Jun 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,विदिशा
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहशी आए दिन मासूमों की अस्मत को तार-तार कर रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पठारी गांव का है जहां पर पुलिस ने चार साल की बच्ची से बलात्कार के इल्जाम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छान-बीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में बच्चियों के साथ बलात्कार के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार ने कानून में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश  में 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने रेप के दोषियों की सजा और जुर्माना बढ़ाने के लिए दण्ड संहिता की धारा में संशोधन को भी मंजूरी दी है। इस मंजूरी के साथ ही कैबिनेट ने गैंगरेप के दोषियों को भी मृत्यु दण्ड का प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें