फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला चालक से दिनदहाड़े छह लाख की दवाएं लूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रांसपोर्ट कंपनी से दवाइयां लेकर खैर नगर में सप्लाई देने जा रहे ठेला चालक से करीब छह लाख की दवाएं लूट ली गईं। काफी खोजबीन के बाद ठेला चालक कबाड़ी बाजार में बेहोश मिला। माना जा रहा है कि जहर खुरानी गिरोह ने यह वारदात की है। ब्रह्मपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीपी नगर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक आशीष गुप्ता के अनुसार खैरनगर के कई दवा विक्रेताओं की दवाईयां उनकी ट्रांसपोर्ट पर आई थीं। उनकी ट्रांसपोर्ट पर रहने वाला प्रमोद मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बड़े ठेले से दवाईयां लेकर दवा बाजार खैरनगर के लिए निकला था। शाम चार बजे तक भी वो माल लेकर नहीं पहुंचा तो दवा विक्रेताओं के फोन आने लगे। उन्होंने बताया कि प्रमोद अभी तक दवाएं लेकर नहीं पहुंचा।
प्रमोद के मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन वह रिसीव नहीं हुई। आशीष और अन्य व्यापारी उसे तलाशने में जुट गए। शाम करीब 5:30 बजे प्रमोद के फोन पर कॉल रिसीव हुई। जिसे अटेंड करने वाले ने बताया कि कबाड़ी बाजार में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। ये फोन उसी के पास पड़ा था। व्यापारी तुरंत कबाड़ी बाजार पहुंचे जहां प्रमोद बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसका दवाईयों से भरा ठेला भी गायब था।
विज्ञापन

मुझे फ्रूटी पिलाई थी
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार प्रमोद ने बताया कि उसे किसी ने दिल्ली चुंगी के पास फ्रूटी पिलाई थी। जिसे पीने के बाद उसकी ये हालत हुई। माना जा रहा है कि जहरखुरानी गिरोह ने उसे शिकार बनाया है। पुलिस बताए जा रहे घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।
सही कीमत नहीं पता
ट्रांसपोर्टर आशीष गुप्ता के अनुसार दवाओं की सही कीमत तो दवा विक्रेताओं को ही पता है। लेकिन दवाओं की कीमत 6 से 8 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लुटेरे दवाओं के साथ सभी बिल भी ले गए।
सही नहीं बता रहा चालक
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार ठेला चालक नशे की हालत में लग रहा था। वो दिल्ली चुंगी का जिक्र कर रहा था। उसे घटना स्थल ले जाया गया। लेकिन वो सही ढंग से नहीं बता पा रहा है। हो सकता है कि घटना स्थल कहीं दूसरा हो। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में वो बेहोश मिला है इसलिए जांच की जा रही है। बुधवार को हालत ठीक होने पर उससे जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
ट्रांसपोर्ट कंपनी से खैरनगर जा रहा था दवा की दुकानों पर सप्लाई देने
कबाड़ी बाजार में बेहोशी की हालत में मिला, जहरखुरानी गैंग पर शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें