फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना पुलिस ने की लिपिक की जांच, नहीं मिला कोई साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने यौन शोषण के मामले में बुधवार को लिपिक पर लगे आरोपों की नगर पालिका पहुंचकर जांच की। इस दौरान पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने अभी कोई स्पष्ट रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर निवासी एक विधवा ने नगर पालिका के लिपिक पर स्वयं एवं बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। इस मामले में डीएम ने एसडीएम मवाना को जांच का निर्देश दिया। इस पर एसडीएम ने थाना प्रभारी मवाना को मामले की जांच सौंपी। इस पर बुधवार को थाने से एसएसआई करतार सिंह जांच के लिए नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने इस मामले में लिपिक से बात की। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है। सूत्रों की माने तो इस मामले में अभी तक महिला सामने नहीं आई है। डीएम को भेजे पत्र भी पोस्ट द्वारा भेजा गया था। इसमें जो पता लिखा गया। वहीं इस नाम की कोई महिला नहीं रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है, जो लिपिक पर आरोप सिद्ध कर सके। महिला के सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, चेयरमैन अयूब अंसारी का कहना है कि लिपिक पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने भी अपने स्तर से जांच कराई थी, लेकिन ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है। जिस पर आरोप सिद्ध हो सके। इसके अतिरिक्त लिपिक का कहना है कि उस पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। नगर पालिका एवं थाना पुलिस जांच कर सकती है। वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें