फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के सैनिक की जम्मू में दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के सैनिक की जम्मू में दर्दनाक मौत
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान अनियंत्रित कार ने कुचला, नंगल जरियाला का रहने वाला था किशोर
जवान की मौत से क्षेत्र में माहौल गमगीन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक(ऊना)। सीआरपीएफ के तहत जेएंडके के उधमपुर में तैनात नंगल जरियाला के सैनिक किशोर कुमार की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ की गई। 137 बटालियन सीआरपीएफ के 32 वर्षीय सिपाही किशोर कुमार को मंगलवार शाम उधमपुर के झाझर कोटली स्थित एनएच-44 पर ड्यूटी के दौरान एक कार ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। किशोर की मौत से पूरे क्षेत्र में माहौल बेहद गमगीन रहा। गांव और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से किशोर को अंतिम विदाई दी। इससे पहले बुधवार दोपहर करीब दो बजे किशोर की पार्थिव देह उसके पैतृक गांव नंगल जरियालां पहुंची। किशोर अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी और करीब डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किशोर झाझर कोटली में हाईवे के किनारे ड्यूटी पर तैनात था। जम्मू की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने किशोर को कुचल दिया। जवानों ने उसे तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर पैतृक गांव पहुंचा। जवान बेटे की मौत से माता-पिता समेत ग्रामीण भी गमगीन हो गए। किशोर की शादी करीब चार साल पहले रजनी से हुई थी। उधर, पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर रछपाल सिंह जसवाल, राकेश कुमार, तिलक राज, अजय कुमार और तरसेम सिंह ने बताया कि जिस गाड़ी ने किशोर को टक्कर मारी है, उसमें दो लोग सवार थे। उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। अब पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। मृतक किशोर की अंतिम यात्रा में सैकड़ों गांववासी नम आंखों से शामिल हुए। उन्हें सीआरपीएफ के जवानों ने इंस्पेक्टर रछपाल जसवाल की अगुवाई में सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय एसएचओ गगरेट ठाकुर चैन सिंह, जिला सैनिक बोर्ड के सुपरिंटेंडेंट देसराज, नायब तहसीलदार सुरेंद्र अत्री, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, ग्राम पंचायत उपप्रधान सुशील जरियाल, राजेंद्र जरियाल, बीडीसी मेंबर रमेश कुमार, वतन चंद, दीपक जरियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें