फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटौर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। गांव मटौर में एक व्यक्ति सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुबह में शव देखा और मामले की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिहार के सिकंदगंज निवासी कुलदेव (40) कई वर्षों से दौराला क्षेत्र के गांव मटौर निवासी एक किसान के यहां नौकरी करता था। बताया कि कुलदेव को कम सुनाई देता था। देर रात कुलदेव रेलवे ट्रैक की ओर गया था। वहां पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें