फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर किया 2 लाख में सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी में सौतेले पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ पहले कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने मां से सारा वाक्या बताया तो उसने पति सेे विरोध जताया। पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी पति ने बाद में नाबालिग बेटी का दो लाख रुपये में सौदा कर दिया। किशोरी की मां को इसकी जानकारी मिली तो वह बेटी को लेकर एसएसपी के पास पहुंची। उसने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक महिला का विवाह करीब 16 वर्ष पहले मेरठ में घंटे वाली गली निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। महिला ने दो बेटी और दो बेटों को जन्म दिया। पति शराब अधिक पीने लगा तो विवाहिता ने उससे तलाक ले लिया। उसका छोटा बेटा और छोटी बेटी को पति ने अपने पास रख लिया। हालांकि बड़ा बेटा और बेटी को महिला अपने साथ ले आई। इसके पश्चात महिला ने मेरठ के लखीपुरा निवासी एक व्यक्ति से विवाह कर लिया। उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी और दोनों सौतेले बच्चों को साथ लेकर कांशीराम कॉलोनी में रहने लगा। यहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस समय महिला की बड़ी बेटी करीब बारह वर्ष की है। आरोप है कि जब महिला घर से बाहर जाती को सौतेला पिता बेटी से अश्लील हरकत करता तथा दुष्कर्म का भी प्रयास करता। बच्ची ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। उसने लोक लिहाज के डर से कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पति की हरकत का विरोध किया। इस पर पति ने बाद में अपनी सौतेली बेटी को दो लाख रुपये में बेचने का सौदा तय कर लिया। दो दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी से कहा कि बेटी को कुछ लोग अपने साथ ले जा रहे हैं। इसकी एवज दो लाख रुपये दे रहे हैं। जिससे उनकी गरीबी दूर हो सकती है। इस पर महिला ने पति का जोरदार विरोध किया। उसका कहना है कि बेटी को बेचने के बजाय किसी गरीब परिवार में शादी करना बेहतर होगा। इस पर उक्त व्यक्ति ने मारपीट करक ेबृहस्पतिवार को मां-बेटी को घर से निकाल दिया। मां-बेटी दोनों एसएसपी के यहां पहुंचीं तथा कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश थाना पुलिस को दिया। वहीं, थाना इंचार्ज एएसपी अमित आनंद का कहना है कि मामले की जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित मां-बेटी ने एसएसपी से शिकायत की
एसएसपी ने दिया रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने का आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें