फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग गोदाम मालिक पर टूटा खाकी का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग गोदाम मालिक पर टूटा खाकी का कहर
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी-5ए ब्लॉक एक बुजुर्ग कबाड़ गोदाम मालिक उजागर सिंह पर खाकी का कहर टूटा। बुजुर्ग के बेटे हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता से पुलिसकर्मियों ने काम करने की एवज में रिश्वत मांगी थी, मना करने पर पुलिसकर्मियों ने बुधवार शाम को दुकान पर आकर उन्हें बुरी तरह पीटा। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से गोदाम पर चोरी का सामान रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब वहां कार्रवाई करने गई तो गोदाम मालिक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की व उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने उजागर सिंह व उनकी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राजपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता का कबाड़ गोदाम है। कुछ दिन पहले गोदाम पर पुलिस वाले आए और जांच के नाम पर मंथली मांगने लगे, मगर उनके पिता पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी के चलते बुधवार शाम को दो पुलिसकर्मी उनके गोदाम पर आए और उनके पिता के साथ मारपीट करने लगे। उनकी पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों ने उनके पिता के गुप्तांग पर चोट मारी है। रात को उन्हें गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण वे उन्हें दिल्ली ले जाने की बजाया क्यूआरजी सेंट्रल अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार शाम को उनके पिता को अस्पताल से छुट्टी मिली। राजपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता की उम्र 70 साल से अधिक है। बुजुर्ग व्यक्ति कैसे किसी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं एनआईटी थाने में दर्ज मामले में हवलदार कुलदीप ने बताया कि बुधवार शाम को कंट्रोल रूम से मैसेज आया कि एनआईटी-5ए ब्लॉक स्थित एक कबाड़ा गोदाम में चोरी का माल पड़ा हुआ है और गोदाम मालिक उजागर सिंह उसे बेचने की फिराक में है। वह एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और गोदाम में रखा सामान चेक करने लगे। इस पर गोदाम मालिक उजागर सिंह ने उन्हें गोदाम में चेकिंग करने से रोका। पुलिसकर्मी नहीं माने तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हवलदार कुलदीप का आरोप है कि इस दौरान एक महिला, जोकि खुद को हाईकोर्ट के एक वकील की पत्नी बता रही थी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी की व उनकी वर्दी फाड़ दी। उजागर सिंह व उस महिला ने पुलिसकर्मियों को थप्पड़ व घूसे भी मारे। पुलिस ने कुलदीप के बयान पर उजागर सिंह व उनकी पुत्रवधु के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें